तोहफा -05-Jan-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 05/01/2024
तोहफा
खामोशी का एक तोहफा वो हमें दे गया,
ज़िंदगी भर का रोग दिल का वो हमें दे गया।
फरियाद करेंगे भी तो किससे करें अब हम?
जो कल तक था पास आज हमसे दूर हो गया।
खामोशी का एक तोहफा वो हमें दे गया।।
ए दिल ! अब तू ही बता किससे कहें हम अपनी कहानी?
कोई रास्ता दिखा जहां जाकर दिखाएं दिल की निशानी।
बेचैनी बढ़ाकर वो ना जाने कहां चला गया?
जो कल तक था पास आज हमसे दूर हो गया।
खामोशी का एक तोहफा वो हमें दे गया।।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
Shnaya
10-Jan-2024 02:41 PM
Nice
Reply
Gunjan Kamal
08-Jan-2024 08:22 PM
👏👌
Reply
Rupesh Kumar
07-Jan-2024 08:13 PM
V nice
Reply